भारत को मिला राफेल मरीन जेट्स
भारत को मिला राफेल मरीन जेट्स का विशेष प्रस्ताव: सामरिक क्षमता में नया अध्याय Indian nevi ko aur airforce Ko Mila Marin Jait भारत और फ्रांस के बीच सैन्य सहयोग का एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। फ्रांस ने भारत को 26 राफेल मरीन जेट्स का एक आकर्षक प्रस्ताव दिया है, जो भारतीय नौसेना के सामरिक दृष्टिकोण से बेहद अहम माना जा रहा है। यह डील भारत की सैन्य ताकत को और मजबूत करने के साथ-साथ वैश्विक स्तर पर उसकी प्रतिष्ठा को भी बढ़ावा देगी। फ्रांस का अंतिम प्रस्ताव: कम कीमत और खास सुविधाएं राफेल मरीन जेट्स की खरीद के लिए भारत और फ्रांस के बीच लंबी बातचीत के बाद, फ्रांस ने अब भारत को एक विशेष कम कीमत का प्रस्ताव दिया है। इस प्रस्ताव में भारत के लिए कई सुविधाएं और सहूलियतें दी गई हैं, जो इसे भारतीय नौसेना और वायुसेना दोनों के लिए एक किफायती और महत्वपूर्ण सौदा बनाती हैं। फ्रांस की ओर से दी गई यह पेशकश, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की आगामी पेरिस यात्रा के मद्देनज़र बेहद अहम ह...